पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद का त्याग कर दिया है। फिलहाल सिन्हा के इस्तीफे की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है, सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अपने पद से सोमवार को इस्तीफा दिया। पीके सिन्हा उत्तर प्रदेश काडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं, मुख्य सलाहकार के तौर पर पीके सिन्हा का ऑफिस पीएम मोदी के कार्यालय के पास ही था। इससे पहले सिन्हा एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार में पीके सिन्हा उर्जा मंत्रालय में सचिव का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। पीके सिन्हा ने 13 जून 2015 से लेकर 30 अगस्त, 2019 तक मंत्रिमंडल सचिव के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में काम किया है। पीके सिन्हें देश के टॉप ऑफिस से इस्तीफा देने वाले देश के दूसरे अधिकारी हैं, इससे पहले पीएम मोदी के कार्यालय में मुख्य सचिव रहे नृपेंद्र मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे को लेकर पीके सिन्हा का अभी कोई व्यक्तिगत बयान सामने नहीं आया है।
पीके सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लंबे वक्त तक काम किया है। उन्होंने मई 2015 में कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभाला, इसके बाद उनका कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया। इसके बाद साल 2019 में पीके सिन्हा को पीएम मोदी का मुख्य सलाहकार बना दिया गया। पीके सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेस से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की भी डिग्री हासिल की।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मदद मांगने आ रहे हैं दोस्त बोरिस जॉनसन, चीन ने कर रखा है नाक में दम!
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications