RED ALERT: दुकान के ट्रायल रुम में हो रही थी वीडियो रिकॉर्डिंग, मैनेजर गिरफ्तार
नयी दिल्ली। ये खबर आपके काम की है। अगर आप आगे से कभी भी शोरुम से कपड़े खरीदने जाएं और ट्रायल रुम में कपड़े चेंज करने जा रहे हो तो जरा संभल जाएं। इस खबर को जरा ध्यान से पढ़िए। साउथ दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के इस शोरुम में ट्रायल रुम में हादसा होते-होते बच गया। लड़की ने अपनी सूझबूझ से शोरुम में चल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया।

दरअसल इलाके में वैन ह्यूसन जैसी बड़ी ब्रांड के शोरूम के ट्रायल रूम में मोबाईल फोन रिकॉर्डिंग मोड पर मिला। खुलासा तब हुआ जब एक 23 साल की लड़की कपड़े ट्राई करने शोरूम के ट्रायल रूम में गई। वहां उसे दरवाजे के बीच की दरार में एक मोबाइल फोन रिकॉर्डिग मोड पर मिली। जिसके बाद लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन शोरुम में छापेमारी कर शोरुम के मैनेजर पुलकित सनवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसपर आईपीसी के सेक्शन 354 के तहत मोलेस्टेशन और 354सी के तहत महिला की निजी तस्वीरें खींचने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पुलकित से पूछताछ कर रही है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वो इन तस्वीरों का इस्तेमाल किसी कॉमर्शियल उद्देश्य से तो नहीं कर रहा था। हलांकि उसने माना है कि वो इनका इस्तेमाल अपने निजी इस्तेमाल के लिए करता था।












Click it and Unblock the Notifications