सावधान! दिल्ली में मौत की दस्तक, म्याऊं-म्याऊं का आतंक
नयी दिल्ली। दिल्ली में एक जानलेवा आतंक ने दस्तक दे दी है। ये दस्तक मौत की है। मौत जो धीरे-धीरे आपको डसती है। अंदर ही अंदर आपको खोखला बना देती है। जी हां हम बात कर रहे हैं म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स की। [ फेसबुक, वाट्सएप पर वाइरल हो रही है एलियन की तस्वीर, देखें Pics ]

दिल्ली पुलिस ने पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'म्याऊं-म्याऊं' नाम की पार्टी ड्रग्स जब्त की है। 5 साल पहले खबरों में आई ये जानलेवा ड्रग्स अब दिल्ली में अपना जहर फैला रही है। अत्यधिक नशीली ये ड्रग्स धीरे-धीरे दिल्ली को मौत क नींद सुला रही है। अपेक्षाकृत कम पैसे में यह ड्रग कोकीन जैसा नशा कराती है, इसलिए कम ही समय में इसकी मांग अधिक हो गई।
[ ताज़ा सर्वे: स्मार्टफोन बर्बाद कर रहा है यौन जीवन ]
दिल्ली पुलिस ने करीब 275 ग्राम ड्रग्स पकड़ी है। इसकी कीमत 30 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। 183 ग्राम म्याऊं-म्याऊं ड्रग्स के साथ 20 और 22 साल के युवक जापानी पार्क के पास पकड़े गए। दोनों की निशानदेही पर ड्रग्स सप्लायर को भी पकड़ लिया गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक सस्ती होने के कारण रेव पार्टियों में इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। दिल्ली में इन दिनों अमीर घरों के कॉलेज जाने वाले छात्र इस ड्रग्स का इस्तेमाल किया करते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों ही युवक बिहार के रहने वाले है और दिल्ली में ग्रेजुएश कर रहे हैं। जल्दी पैसा कमाने के कारण दोनों ने ड्रग्स बेचना शुरु किया।
क्या है म्याऊं म्याऊं ड्रग?
मेफोड्रोन नाम की इस ड्रग को मुंबई की पार्टियों में म्याऊं के नाम से पुकारा जाता है । कोकीन के मुकाबले 20 गुना सस्ती ये ड्रग बहुत तेजी से अपना असर दिखाती है। पिछले एक साल के भीतर इस ड्रग ने करीब एक लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। करीब एक ग्राम कोकीन की कीमत तीन हजार से 12 हजार रुपए के बीच होती है, जबकि एम कैट या म्याऊ-म्याऊ ड्रग्स की कीमत 800 रुपए से 1200 रुपए के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications