दिल्ली में जलसंकट, हरियाणा ने पानी देने से किया इंकार

नयी दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर जलसंकट उत्पन्न हो सकता है। दिल्ली को प्यासा रहना पड़ सकता है। दरअसल हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी देने से इंकार कर दिया है। हरियाणा सरकार ने कहा है कि वो अपने लिए पानी की इंतजाम खुद करें। यहां आपको बता दें कि दिल्ली के पास खुद का पानी नहीं है।

water

उसे पानी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर करना पड़ता है। हरियाणा ने दिल्ली को मुनक नहर का पानी देने से मना कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार ने अगाह कर दिया है कि वो दिल्ली को पानी नहीं दे सकते हैं। सरकार ने ना केवल पानी देने से इंकार किया बल्कि केजरीवाल पर जल वितरण की व्यवस्था नहीं मानने का आरोप भी लगाया है।

आपको बता दें केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब के पास इतना पानी नहीं है कि वो दूसरे राज्यों को दे सके। उनके इस बयान का हरियाणा के नेताओं ने जमकर विरोध किया गया। उनके खिलाफ हरियाणा विधानसभा में उनके खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पास किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+