सावधान: अगर यमुना का पानी किया इस्तेमाल तो मिलेगी सजा !

नयी दिल्ली। यमुना का प्रदूषित पानी दिल्ली सरकार के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। इसकी सफाई सरकार के साथ-साथ जल मंत्रालय के लिए भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में आपको बता दें कि अगर आपने आने वाले वक्त में यमुना का पानी इस्तेमाल किया तो इसे अपराध माना जाएगा और हर अपराध के लिए सजा का प्रावधान तो है ही।

yamuna river

यानी यमुना नदी के संरक्षण के लिए बनाई एक सरकारी समिति ने न्यूनतम प्राकृतिक बहाव को बनाए रखने के लिए नदी के ताजे पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा बनाई गई इस समिति ने यमुना के ताजे पानी के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।

मैली से निर्मल यमुना पुनर्जीवन योजना 2017 के तहत बनाई गई इस समिती उन सभी राज्यों के प्रदान सचिवों को निर्देश दिए है जिन-जिन राज्यों से यमुना नदी गुजरती है।

समिति ने सचिवों को नदी का न्यूनतम बहाव को बनाए रखने का सुझाव दिया है। इस समिती ने यमुना नदी से लगे सभी शहरों के सीवर के पानी का ट्रीटमेंट कर औद्योगिक कामों के साथ साथ, रेलवे और बसों की सफाई, अग्निशमन, शहरों के पार्कों और निर्माण आदि के कामों में इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

इस समिती का सबसे अहम सुझाव ये है कि ताजे पानी के उपयोग को प्रतिबंधित कर इसे एक अपराध बनाना चाहिए। इससे काफी मात्रा में ताजा पानी बचाया जा सकेगा जिसे अभी बांट लिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+