दिल्ली में तोड़-जोड़ की सरकार नहीं बनाएगी भाजपा: गडकरी

बीजेपी के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने कहा था कि सारे ऑप्शन खुले हुए हैं और केंद्रीय नेतृत्व इस पर जल्द फैसला ले सकती है, लेकिन गडकरी के बयान से दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना खत्म होती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि बीजेपी उसके विधायकों को तोड़कर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है।
बीजेपी ने जहां पहले इस बात को साफ किया था कि अगर दिल्ली में मजबूत सरकार के लिए उन्हें कोई समर्थन देना चाहता है तो वो उसका स्वागत करेंगे। उधर निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन ने बीजेपी के सरकार बनाने पर समर्थन देने की बात की है। इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी बीजेपी के संपर्क में हैं और उनसे बीजेपी के लिए समर्थन मांगने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications