अलका लांबा अटैक मामले में नया ट्विस्ट, दुकान में तोड़फोड़ करती दिखीं विधायक
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा पर कल हमला किया गया। इस हमले की वजह से उनके सिर पर चोट आई। पूरा ड्रामा चला। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमले को दोष मढ़ा, लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। नए ट्विस्ट ने आप और आप विधायक दोनों को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। रविवार देर रात जारी हुए एक सीसीटीवी फुटेज ने इस मामले में खुद अलका लांबा को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कश्मीरी गेट स्थित एक मिठाई की दुकान में अलका लांबा कैसे अपने समर्थकों के साथ दुकान में घुसी और सीधे कैश काउंटर पर पहुंची। अलका ने कुछ कहते हुए सीधे बिलिंग मशीन को उलट दिया। उसके बाद एक आप कार्यकर्ता ने पूरे कैश काउंटर को पलट दिया।
गौरतलब है कि 'आप' विधायक पर दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में पत्थर फेंका गया था। इससे उनके सिर में चोट आई थी। वे यहां नशा मुक्ति अभियान के सिलसिले में पहुंची थी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लेकिन मामले में नया मोड़ आने के बाद से अब केस का रुख पलट गया है।
AAP MLA @LambaAlka since morning is playing victim. CCTV footage exposes her goondaism. She throws the shop counter- pic.twitter.com/q2uO6qgRNf
— IBTL (@IndiaBTL) August 9, 2015 











Click it and Unblock the Notifications