कांग्रेस मान चुकी है कि ईश्वर ने उन्हें सत्ता के लिए पैदा किया: मोदी

कांग्रेस अद्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि सत्ता पर उसका स्वयंभू अधिकार है और इसीलिए उसकी सभी नीतियां चुनाव जीतने के लिए होती हैं, देश के विकास के लिए नहीं होती। राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता भोगने का आदी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी नीति बनाती है वह केवल चुनाव जीतने के लिए बनाती है। उसकी नीतियां विकास के लिए नहीं होती। वे कभी देश के लिए कुछ नहीं करते।
शीला दीक्षित सरकार पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस 15 वर्षो से सत्ता पर काबिज है, लेकिन अपने नागरिकों को पीने का पानी भी मुहैया नहीं करा सकी है। उन्होंने यमुना की सफाई पर करोड़ों रुपये बहाए हैं, लेकिन नदी आज भी मैली है। मैं इस इलिट क्लब को गुजरात में साबरमती को देखने का न्योता देता हूं।












Click it and Unblock the Notifications