मर्दों से पहले हिजाब में वोट देतीं मुसलमान महिलाएं
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। दिल्ली चुनाव के मतदान जारी हैं। आमतौर पर मुसलमान औरतें अपने घरों के मर्दों के साथ ही वोट देने आती रही हैं दिल्ली। इस बार माहौल बदला-बदला सा नजर आ रहा है। ओखला सीट के शाहीन बाग मतदान केन्द्र पर सुबह से मुसलमान औरतें वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगी थीं। किसी ने हिजाब पहना था,तो कोई बुर्के में थी। कुछ जींस पहने हुए पहुंच रही हैं। इधर सुबह सबसे वोट देने वालों में अफसर आलम भी थे। वे एक टीवी चैनल के पत्रकार हैं।
मुसलमान वोटर निकले
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, अल्लाह कालोनी, सुल्तानपुरी, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, ओखला, पुरानी दिल्ली, मटिया महल, जामा मस्जिद, रमेश पार्क, खुरेजी जैसे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मुसलमान वोटर पहुंचने लगे हैं अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर। सू जगह मुस्लिम औरतें भी दिख रही हैं।
नाराज मतदाता
मालूम चला है कि सीलमपुर में कुछ बूथों पर कुछ लोग नाराज दिखे क्योंकि उनका नाम मतदाता सूचियों से गायब था। मतदाता जहीर अहमद ने बताया कि वह घर से अपना पहचान पत्र लेकर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उनके घर के सभी सदस्यों का वोटिंग लिस्ट में नाम था लेकिन लिस्ट से उनका नाम गायब था जबकि वह अपने घर के मुखिया हैं।

नाम गायब
जामा मस्जिद इलाके में भी ऐसे कई लोग थे, जिनका इस बार वोटिंग लिस्ट से नाम गायब मिला जबकि वह लम्बे समय से वह चुनावों में अपना मतदान करते आये हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों जैसे जाफराबाद व बाबरपुर में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाए पहुंच रही हैं वोट देने के लिए।
बेहतर मतदान की उम्मीद
पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों जैसे शास्त्री पार्क, बुलंद मस्जिद, शांति मोहल्ला, कांति नगर में मतदान बेहतर रहने के संकेत हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के अनधिकृत कालोनियों के क्षेत्र करावल नगर, खजूरी खास, सोनिया विहार आदि क्षेत्रों में भी मतदान अच्छा रह सकता है। इन इलाकों में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक है।
जोश और उत्साह
मटिया महल सीट पर मुस्लिम युवाओं व महिलाओं में जोश और उत्साह के साथ लम्बी लाइनों में लगकर अपना वोट डाल रहे हैं। इस सीट से भाजपा ने एक मुसलमान को टिकट दिया है। बुजुर्ग लोग अपने बहू-बेटों व पोतों का सहारा लेकर पोलिंग बूथ तक आते नजर आए।













Click it and Unblock the Notifications