दिल्ली में कोरोना के 19000 से अधिक नए मरीज, 25 प्रतिशत से कम हुई एक्टिव केस की दर

नई दिल्ली, मई 06। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के दैनिक मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को भी दिल्ली में 19 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 335 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। राजधानी में बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र से मिले 730 मीट्रिक ऑक्सिजन के लिए आज मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख आभार व्यक्त किया है। सीएम केजरीवाल ने पीएम से कहा, 'मैं आपसे आग्रह करता हूं कि दिल्ली को रोज इतनी ही ऑक्सिजन की सप्लाई करते रहें।'

More than 19000 new corona patients in Delhi, active case rate decreased

गौरतलब है कि दिल्ली में पूर्ण लॉकडाउन का यह तीसरा हफ्ता है लेकिन कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कोई कमी आती नजर नहीं दिख रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 19,133 नए मामले सामने आए जबकि 335 मरीजों की कोविड से मौत भी हुई। इस दौरान दिल्ली में 20,028 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात भी दिया। दिल्ली में अब तक 1273035 लोग संक्रमित हुए हैं और 18398 मरीजों की जान गई है।

यह भी पढ़ें: पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन की डोज मिलें तो 24 घंटे चला सकते हैं टीकाकरण अभियान- केजरीवाल

बुधवार को सामने आए कोरोना केस के मुकाबले आज कुछ कम मरीज मिले हैं। 5 मई को दिल्ली में कुल 20,960 नए केस और 311 मरीजों की मौत हुई थी। राहत की बात यह है कि दिल्ली में अब रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। अब तक कोरोना से कुल 1.16 मिलियन लोग ठीक हो चुके हैं वही, सक्रिय मामलों की संख्या 90,629 है। दिल्ली की कोरोना के एक्टिव केस की दर 25 फीसदी से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में लगभग 78,800 का टेस्ट किया गया। होम आइसोलेशन में रह रहे मरोजी की संख्या 50,562 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+