सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का दिल्ली में कई जगहों पर छापा

नई दिल्ली, 17 जून। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। यह छापेमारी ईडी की अलग-अलग टीमों ने की है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़े लोगों के ऑफिस में यह छापेमारी की गई है। ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत यह छापेमारी की गई है। दरअसल 6 जून को ईडी ने 2.85 करोड़ रुपए नगद, 133 गोल्ड सिक्के जिनका वजन 1.80 किलोग्राम था उसे सत्येंद्र जैन के नजदीकी के पास से छापेमारी के दौरान जब्त किया गया था। इससे पहले ईडी की छापेमारी में दावा किया गया था कि उन्हें कई डिजिटल रिकॉर्ड और अहम दस्तावेज इस छापेमारी में मिले हैं।

satendra jain

इससे पहले की छापेमारी की बात करें तो सूत्रों का कहना है यह काफी गोपनीय छापेमारी थी जिसे अलग-अलग ठिकानों पर की गई थी। इसके बाद यह झापेमारी सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर की गई थी। सत्येंद्र जैन के अलावा उनकी पत्नी पूनम जैन व अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है जोकि इस पूरे मामले से परोक्ष या अपरोक्ष तौर पर जुड़े हैं। जिन लोगों ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र को मनी लॉन्ड्रिंग में मदद की थी उनके नाम अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन, सिद्धार्थ जैन के नाम सामने आए हैं। ईडी का कहना है कि अंकुश जैन के ससुर योगेश कुमार जैन और लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट के लोगों ने दिल्ली के मंत्री की मदद की थी।

बता दें कि सत्येंद्र जैन को ईडी ने 30 मई को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। 31 मई को ट्रायल कोर्ट ने 9 जून तक के लिए जैन को ईडी की कस्टडी में भेज दिया था। जांच में यह बात सामने आई है कि लाला शेर सिंह जीवन विज्ञान ट्रस्ट ने पैसों को ट्रांसफर करने में मदद की थी, यह पैसा उस कंपनी में भेजा गया जोकि सत्येंद्र जैन के परिवार के सदस्य की है। सीबीआई ने 24 अगस्त 2017 में सत्येंद्र जैन, पूनम जैन, अजीत प्रसाद जैन, सुनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई ने इस मामले में 3 दिसंबर 2018 में चार्जशीट फाइल कर दी थी। चार्जशीट में कहा गया था कि सत्येंद्र जैन मंत्री रहने के तौर पर उन कंपनियों में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+