दीवाली के दिन शाम 8 बजे बंद हो जायेगी दिल्ली मेट्रो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो का संचालन गुरुवार को दिवाली के मौके पर शाम आठ बजे बंद हो जाएगा। यह बात मंगलवार को जारी एक बयान में कही गई। बयान में कहा गया है कि 23 अक्टूबर को आखिरी मेट्रो रेलगाड़ी सेवा सभी टर्मिनल स्टेशनों से शाम आठ बजे शुरू होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है।

भारी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त टिकट खिड़की बनाई जाएगी और अतिरिक्त ग्राहक सुविधा एजेंट भी तैनात किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि 25 अक्टूबर को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4.45 बजे से रात 11.30 बजे तक जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications