दिल्ली में एमसीडी को नहीं परवाह पीएम मोदी की
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान का श्रीगणेश किया था। सारे देश में सफाई को लेकर एक माहौल बनने लगा था। पर, राजधानी के नगर निगम यानी एमसीडी में बीजेपी की सरकार है, पर उसे मोदी के स्वच्छता मिशन को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है।
गंदगी ही गंदगी
राजधानी के मशहूर द्वारका इलाके के सेक्टर-7 में मीडिया सोसायटी से मात्र 200 मीटर की दूरी तय कर जब आप वर्धमान मॉल परिसर में पीछे से प्रवेश करते हैं तो दोनों साइड में कचरे का खासा ढेर लगा हुआ है।
नहीं है परवाह
कई महीनों के गुजर जाने के बाद भी एमसीडी के किसी अधिकारी या इलाके के पार्षद को कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री भी भाजपा के हैं। एमसीडी के अधिकारी और पार्षद कम से कम देश के प्रधानमंत्री की 'स्वच्छ भारत' की अपील का सम्मान करना सीखें। एमसीडी अगर प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान नहीं कर सकती तो प्रधानमंत्री को बीजेपी का नेता मान कर ही उनकी अपील का सम्मान कर ले।
टूटा हुआ
इसी तरह से द्वारका सेक्टर-6 और 7 की रेड लाइट के पास पिछले साढ़े तीन साल से दो जगह से टूटा हुआ है। छोटा गड्ढा रेड लाइट के एकदम पास है और बड़ा गड्ढा 20-25 मीटर की दूरी पर है। कोई सुध लेने वाला नहीं है।
हाले-ए-दिल्ली
यह देश की राजधानी का हाल है। इस तरह का मंजरआपको दिल्ली में जगह-जगह दिखता है। बेशर्म नेताओं को झगड़ने से ही फुर्सत नहीं है; विकास पर क्या कोई खा़क ध्यान देंगा।













Click it and Unblock the Notifications