दिल्ली रेड लाइट सिग्नल पर दो ट्रकों के बीच कुचली कार, ड्राइव कर रही 22 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत
दिल्ली में दो ट्रकों के बीच कुचली मारुति कार, ड्राइव कर रही 22 वर्षीय महिला की हुई दर्दनाक मौत
Delhi road accident: नार्थ दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नार्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार की सुबह 22 साल की महिला की कार दो तेज रफ्तार ट्रकों की चपेट में आ गई जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं युवती के साथ उसकी कार में मौजूद अन्य तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना का जो वीडियो आया है उसमें दिल दहला देने वाला मंजर नजर आ रहा है और कार के फरखच्चे उड़े नजर आ रहे हैं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली के चंदगीराम अखाड़ा रेड लाइट पर तब हुई जब मारुति कार ड्राइव कर रही महिला की कार ट्रक के पीछे रुकी और रेड लाइट पर दूसरा ट्रक पीछे से आया और कार को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें रेड लाइट सिग्नल पर दो ट्रकों के बीच फंसने के बाद कार पूरी तरह से कुचली हुई स्थिति में नजर आ रही है।
कार चलाते हुए जिस युवती की मौत हुई है उसकी पहचान हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपनी चाची और चचेरे भाइयों के साथ शीशगंज गुरुद्वारे से तिमारपुर के नेहरू विहार की ओर सोमवार की सुबह जा रही थी। वहीं कार में हरमिंदर की चाची पुष्पा और उनकी बेटी अमनदीप कौर पीछे की सीट पर बैठी थीं, जबकि एक अन्य चचेरा भाई बंटी ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर बैठा था।
हादसे में अमनदीप कौर और बंटी दोनों घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अमनदीप कौर को वहां मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications