केजरीवाल से है दिक्कत तो मुझे बनाओ दिल्ली का CM: सिसोदिया

manish sisodia
नयी दिल्ली। दिल्ली का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। सरकार बनाने की कवायत तेजी से शुरु हो गई है। भाजपा और कांग्रेस साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रही है तो आम आदमी पार्टी भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है।

कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने नया खुलासा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद साथी मनीष सिसोदिया की दिल्ली में सरकार बनाने की ऐसी हरसत थी कि वह केजरीवाल को भी पीछे छोड़ने को तैयार थे।

पढ़ें-अपने ही बोल से फंस गए केजरीवाल

आसिफ ने खुलासा करते हुए कहा कि मनीष से नोएडा में उन्हें मिलने के लिए बुलाया और कहा कि कांग्रेस के समर्थन से हम दिल्ली में फिर सरकार बनाना चाहते हैं। आसिफ के मुताबिक मनीष ने कहा कि यदि कांग्रेस को केजरीवाल से दिक्कत है, तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा। मनीष सिसोदिया ने आसिफ को सोनिया गांधी से बात करने के लिए कहा।

कांग्रेस विधायक के आरोप पर मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर कहा कि मैंने कांग्रेस नेता आसिफ खान से न कोई मुलाकात की है और न ही कभी उनसे मेरा कोई संवाद हुआ है। वहीं आसिफ के आरोपों के मुताबिक मुलाकात के वक्त आप नेता संजय सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मनीष दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के लिए इस कदर बेताब थे कि उन्होंने संजय सिंह के साथ कई बार मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+