ऑफिस के कंप्यूटर पर देख रहा था TV सीरियल, मनीष सिसोदिया ने रंगे हाथों पकड़ा, किया निलंबित
नयी दिल्ली। सरकारी अस्पताल का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में एक तस्वीर बन जाती है। गंदगी, अव्यवस्था, डॉक्टरों की लापरवाही जैसी चीजें दिमाग में घूमने लगती है। कमोवेश ये हालत लगभग हर सरकारी अस्पताल में देखने को मिलती है। दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल की ऐ सी ही तस्वीर सामने आई है, जहां दिल्ली की उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद ऐसे कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा है।

दरअसल मनीष सिसोदिया बगैर किसी को बताए एक सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। मनीष के इस विजिट प्रोग्राम की वीडियो शूटिंग की जा रही थी। अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ थी और मरीजों की लाइनें लगी हुईं थी।
जानिए कैसे 9वीं फेल छात्रों को पास कराएगी केजरीवाल सरकार
लेकिन जब मनीष अस्पताल के एक कमरे में घुसे तो वो चौंक गए। वहां बैठा एक अस्पताल का कर्मचारी ड्यूटी टाइम में कम्प्यूटर पर रामायण सीरियल देख रहा था। मनीष सिसोदिया थोड़ी देर उसके पीछे खड़े होकर देखते रहे, फिर उन्होंने उसकी पीठ पर थपथपाकर पूछा क्या हो रहा है। अपने पीछे डिप्टी सीएम को देखकर कर्मचारी बुरी तरह से घबरा गया। वो कुछ भी जवाब नहीं दे पा रहा था।
वहीं मनीष सिसोदिया ने डिपार्टमेंट के सीनियर ऑफिसर को वहां बुलाकर ऑन द स्पॉट ही उसे पद से हटा दिया। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसे अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। देखिए नायक बनें आप नेता का एक्शन...












Click it and Unblock the Notifications