10 दिनों तक इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर छुपा रहा शख्स, किसी को खबर नहीं
नयी दिल्ली। दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा हमेशा से आंतकियों के निशाने पर रहता है। सुरक्षा के लिहाज से ये बेहद संवेदनशील एयरपोर्ट हैं, लेकिन आईजीआई की सुरक्षा की पोल उस वक्त खुल गई, जब एक शख्स नकली टिकट लेकर 10 दिनों तक एयरपोर्ट पर छुपा रहा। IGI एयरपोर्ट के वॉशरूम से गायब हुई पत्नी, पति करता रहा इंतजार

हैदराबाद के रहने वाले अब्दुल्ला के पास संयुक्त अरब अमीरात का फर्जी टिकट था और वो उसी फर्जी टिकट के सहारे एयरपोर्ट टर्मिनल में घुसा और 10 दिनों तक वहीं छिपा रहा। इस शख्स के 10 दिनों तक एयरपोर्ट पर होने की भनक खुफिया एजेंसी, सुरक्षाबल और एयरपोर्ट स्टाफ में से किसी को नहीं लगी। ये रहे दुनिया के टॉप 10 बेस्ट एयरपोर्ट्स, सिंंगापुर नंबर वन
ये पहला ऐसा मामला था, जब सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हुई हो। आपको बता दें कि ये घटना 26 जनवरी के आसपास की है, लेकिन अब ये मामला सामने आया है। सबसे अधिक चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि 26 जनवरी के आसपास दिल्ली में हाई अलर्ट होता है। एयरपोर्ट की सुरक्षा कड़ी होती है, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बावजूद अब्दुल्ला 10 दिनों तक एयरपोर्ट पर छुपा रहा।
हैरानी की बात देखिए की 10 दिनों बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे नहीं पकड़ा बल्कि वो शख्स जब यूएई जाने के लिए एक काउंटर पर टिकट के बारे में पूछताछ करने लगा तो काउंटर पर बैठे स्टाफ को उस पर शक हुआ औरर उन्होंने सीआईएसएफ को इस बात की सूचना दी। सीआईएसएफ ने जब अब्दुल्ला से इस बारे में पूछताछ की सच्चाई जानकर उनके होश उड़ गए। फौरन इस बात की सूचना दिल्ली पुलिस, आईबी, स्पेशल सेल और होम मिनिस्ट्री को दी गई। सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को फटकार लगाई गए और शख्स को गिरफ्तार पर जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications