लड़की ने प्यार से किया इनकार तो दस साल तक किया पीछा, हुई 19 साल की जेल

नई दिल्ली। आपने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म डर और अंजाम जैसी फिल्में देखी होगी, जी हां जिसमें शाहरुख खान अपनी प्रेमिका का सालों पीछा करते हैं और आखिरकार उन्हें जेल जाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही जीतेंद्र सिंह के साथ हुआ जो तकरीबन 10 साल से अपनी कॉलेज सहपाठी का पीछा कर रहे थे।

नौंवी कक्षा के छात्र के साथ भागी टीचर, पुलिस कर रही तलाश

Man was sent to jail for stalking former classmate for more than 19 years

कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका में रह रहे जीतेंद्र सिंह के साथ, जिन्हे 19 साल की जेल की सजा हो गयी है। जीतेंद्र जब दिल्ली में पढ़ते थे तो उनके साथ एक लड़की भी पढ़ती थी और उन्होंने लड़की को 2006 में प्रपोज किया जिसे लड़की ने ठुकरा दिया। लेकिन इसके बावजूद जीतेंद्र उसका पीछा करते रहे और पढाई के लिए अमेरिका जाने पर भी लड़की पीछा करते रहे।

जीतेंद्र भी उसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते थे जिसमें लड़की पढ़ने गयी थी लेकिन उन्हें दाखिला नहीं मिला सका औऱ विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे कॉलेज से दूर रहने को कहा। यही नहीं जब लड़की कैलीफोर्निया इंटर्नशिप के लिए गयी तो भी जीतेंद्र सिंह ने उसका पीछा किया। उन्होंने लड़की से को डराने और धमकाने की भी कोशिश की और कहा कि तुम मुझसे छिप नहीं सकते हो।

जीतेंद्र सिंह के प्रस्ताव को जब लड़की ने ठुकराया तो उन्होंने कहा कि तुम जहां भी जाओगी मैं तुम्हें ढूंढ लुंगा। 2011 में लड़की प्लैनो चली गयी जहां उसे एक आईटी कंपनी ने नौकरी दी थी। लेकिन तीन साल तक जीतेंद्र यहां भी लड़की को फोन और इंटरनेट के माध्यम से डराते रहे। वर्ष 2014 में लड़की के प्लैनो के पते का पता करके जीतेंद्र सिंह उसके घर पहुंच गये और लड़की का सोसल सेक्युरिटी कार्ड, पासपोर्ट, गहने सहित कई व्यक्तिगत सामान ले उड़े।

लड़की के पड़ोसी ने जब इस बात की जानकारी दी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जीतेंद्र सिंह को 19 साल के लिए जेल भेज दिया गया है जिसमें 17 वर्ष धोखाधड़ी और दो वर्ष की कैद जानकारियों का गलत इस्तेमाल करने के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+