भारत में इबोला का पहला मरीज, दिल्ली में इलाज शुरु
नयी दिल्ली। भारत में इबोला का पहला मरीज मिला है। 10 नवंबर को लाइबेरिया से लौटे इस भारतीय युवक में इबोला के लक्षण पाए गए। एयरपोर्ट पर जांच के बाद व्यक्ति को फौरन आइसोलेशन में भेज दिया गया। उसे बाकी मरीजों से बिल्कुल अगल रखा गया है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 26 साल का ये युवक लाइबेरिया से भारत आया था, तब उसका इलाज हो चुका था। एयरपोर्ट पर टेस्ट के दौरान उसमें इबोला के कोई लक्षण नहीं दिखे, लेकिन बाद में सीमन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटीव आए। उसमें इबोला से संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट का पता चलते ही अधिकारियों ने उसे बाकी लोगों से अलग कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हालात काबू में हैं और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। युवक को तब तक गहन निरिक्षण में रखा जाएगा जब तक कि उसके सारे टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते।
गौरतलब है कि इबोला ने अफ्रीका के कई देशों में तबाही मचाई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इस वायरस से अब तक 8399 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4033 लोगों को बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications