करवाचौथ के दिन पति ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुहागन के लिए करवाचौथ का दिन खास महत्व रखता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन का उपवास रखती है। लेकिन राजधानी दिल्ली में करवाचौथ के ही दिन एक ऐसी वारदात ने दश्तक दी जिसने सबको सन्न कर दिया। जी हां करवाचौथ के ही दिन विक्रम भाटिया नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और 3 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद विक्रम ने खुद को भी जान से मारने की कोशिश की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों के मुताबिक उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक विक्रम भाटिया अपनी पत्नी नीतू भाटिया और तीन साल के बेटे लवीत्र के साथ रहता था। विक्रम और नीतू ने लव मैरिज किया था। परिजनों का कहना है कि विक्रम की आर्थिक स्थिति कई महीनों से ठीक नहीं थी। जिसकी वजह से इनका गुजारा मुश्किल हो गया था। शायद यही वजह रही होगी कि विक्रम ने पहले अपनी बीवी और बच्चे की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।
शव की हालत को देखकर पुलिस का कहना है कि हत्याएं गुरुवार-शुक्रवार को की गई हैं। हत्याकांड का पता शुक्रवार की देर शाम चला जब नीतू का भाई अपनी बहन के लिए खाना लेकर आया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो नीतू के भाई ने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी जब मकान मालिक की मदद से दरवाजे को खोला गया तो सभी हैरान रह गए।













Click it and Unblock the Notifications