CM ममता पर 'हमला': चुनाव आयोग पहुंचा TMC का प्रतिनिधिमंडल, उच्चस्तरीय जांच की मांग की

नई दिल्ली। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले की घटना को लेकर आज (12 मार्च) तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग (ईसी) से मिलने पहुंचा। टीएमसी नेता सौगत राय के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने ईसी से मुलाकात कर कहा है कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है। टीएमसी नेताओं ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। चुनाव आयोग ने इस मामले को देखने की बात कही है।

Recommended Video

    Bengal Election: CM Mamata Banerjee पर 'हमला' Case, EC से मिले TMC नेता, की ये मांग | वनइंडिया हिंदी
    mamata banerjee incident Six member Trinamool MPs delegation arrive at Election Commission of India

    गौरतलब है कि नंदीग्राम में रोड शो करने पहुंची ममता बनर्जी पर कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। सीएम ममता ने इस घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है, फिलहाल वह कोलकाता के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रही है। ममता बनर्जी के साथ हुए इस हादसे पर टीएमसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग को आड़े हाथ लिया है। टीएमसी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की थी और वह इसमें नाकाम रहा है। जवाब मे ईसी पैनल ने इस दावे से इनकार किया है।

    चुनाव आयोग से मुलाकात करने के बाद टीएमसी नेता सौगत राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, 'टीएमसी की एक टीम ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है। ममता जी पर हमला हुआ तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था। हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चुनाव आयोग ने कहा है हम इसे देखेंगे। हमने ईसीआई को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हमने जांच का स्रोत तय करने के लिए इस मामले को ईसीआई पर छोड़ दिया है।'

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनावः ममता-शुभेन्दु, तृणमूल-बीजेपी नहीं, नंदीग्राम को कुछ और चाहिएः ग्राउंड रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+