दिल्ली में घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, इलाके में पुलिसकर्मी किए गए तैनात

राजधानी दिल्ली के एक इलाके में तेंदुआ जंगल से निकल कर बाहर सड़कों पर आ गया। तेंदुए की दो वीडियो भी सामने आई है। इस खतरनाक जंगली जानवर को जंगल से बाहरघूमता देख आस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

तेंदुए का वीडियो दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके का बताया जा रहा है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया की शनिवार को दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में तेंदुआ देखा गया था। जिसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए 2 पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग (असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य) के एक क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार का कहना है कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 2 दलों की तैनाती की है।

Leopard

सुबोध कुमार ने बताया की उन्हें रात में तेंदुआ देखे जाने को लेकर कॉल आया था। उन्होंने कहा, ''रात में तेंदुआ देखे जाने को लेकर जब फोन आया तब हमने सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्थानीय पुलिस की मदद से तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान तेंदुए को एक फार्महाउस के पास देखा गया।'' उन्होंने आगे बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए 2 पिंजरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने कहा गया है। साथ ही उस इलाके में वन विभाग और दिल्ली पुलिस के करीब 40 कर्मियों की तैनाती भी की गई है।

तेंदुए के दो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वीडियो में तेंदुआ एक फार्महाउस के पास घूमता नजर आ रहा है। दूसरे वीडियो में तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल में जाता दिख रहा है। लोग इन वीडियो को एक-दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। साथ ही उस इलाके में या उस के आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मन में डर बैठ गया है। सभी तेंदुए के रिहायशी इलाके में आने से लोगों में दहशत है।

यह देखें: Delhi News: क्या केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए? दिल्ली की जनता से पूछ रही है आप सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+