Delhi News: क्या केजरीवाल को जेल से सरकार चलानी चाहिए? दिल्ली की जनता से पूछ रही है आप सवाल

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंंत्री और आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय शुक्रवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि राजधानी की जनता ने बता दिया है कि हाल की गिरफ्तारियों की वजह क्या है? गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की यह सारी साजिशें लोकसभा चुनाव में हार के डर के चलते हैं।

delhi news

शुक्रवार से आम आदमी पार्टी ने 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी। मंत्री गोपाल राय ने लक्ष्मी नगर इलाके से डोर टू डोर कैम्पेन की शुरुआत के दौरान बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार कराने की साजिश रच रही है।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि आप ने डोर टू डोर कैम्पेन कर लोगों से पूछना चाहा है कि अगर सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होती है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से ही शासन चलाना चाहिए। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता कहती है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों के लिए काफी काम किया है, इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

गोपाल राय ने आगे कहा कि सारी गिरफ्तारियों का मकसद एक ही है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कि 1 से 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशनों पर डोर टू डोर कम्पेन किया जाएगा, इसके पश्चात 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वार्डो में जनसभा होगी। आखिरी में जनता से मिली राय को अरविंद केजरीवाल को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें गोपाल राय बोले- दिल्ली के प्रदूषण में सुधार,लेकिन GRAP-1 और GRAP-2 के नियम लागू रहेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+