दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील की हत्या, बार एसोसिएशन ने रोका काम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जिस अदालत में खतरनाक से खतरनाक जुर्म का फैसला होता है आज वहीं एक सनसनीखेज वारदात हो गई। जी हां दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील राजीव शर्मा की लाश बरामद हुई है। जिस हालत में लाश मिली है उसे देखकर प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि राजीव शर्मा के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। शरीर पर भी चोट के निशान हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं राजीव शर्मा की हत्या की जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को काम स्थगित करने का फैसला किया है। यह जानकारी बार सचिव डीडी शर्मा ने दी।












Click it and Unblock the Notifications