होटल वैलेट ने ठोकी 3 करोड़ की लोंबर्गिनी कार, रिपेयरिंग का खर्च 2 करोड़

lamborghini gallardo spyder
नयी दिल्ली। दिल्ली दिलवालों का शहर है। यहां लोग जिंदादिली से जिंदगी जीते है। पैसे वालों की कमी नहीं है यहां। जहां कुछ लोग अपनी जिंदगी सड़कों पर काट रहे है तो कुछ ऐसे करोड़पति भी है तो करोड़ों की गाड़ी चलाते है। गाड़ी भी ऐसी कि उसकी मरम्मत का खर्च करोड़ों में आता है।

जी हां 3 जुलाई को दिल्ली के एक 5 सितारा होटल में ऐसा ही कुछ हुआ। 3 करोड़ की गाड़ी होटल के वैलेट ने ठोक दी। गाड़ी ठुकी तो ठुकी उसके मरम्मत का खर्च ही करोड़ों में आ गया। निपुण मिगलानी अपने दोस्त के साथ 3 करोड़ की लांबार्गिनी गलार्डो स्पाइर कार लेकर पांच सितारा होटल ली-मेरीडियन गए थे।

कार के कंस्ट्रशन कंपनी के मालिक फेतेह मोहम्मद खातिरी की थी जो इस वक्त विदेश में है। कार उनका भतीजा चला रहा था। दोनों दोस्त होटल पहुंचे और वैलेट को कार पार्किग के लिए दे दी। वालेट ने कार स्टार की और उसे पार्किंग में लगाने लगा, लेकिन वो कार को कंट्रोल नहीं कर पाया। उसका संतुलन बिगड़ गया और 3 करोड़ की कार रेलिंग से जा टकराई।

कार क्या टकराई मानों मुसीबत आ गई हो। कार आगे से पूरी तरह बिगड़ गई। 3 करोड़ की गाड़ी की ये हालत देखकर होटल प्रबंधन की हालत खराब हो गई। नाम खराब ना हो इसलिए होटल प्रबंधन ने हर्जाने की भरपाई करने का आश्वसन दिया, लेकिन जब पता चला कि रिपेयरिंग की कीमत 2 करोड़ आयेगी तो पीछे हट गया। होटल इसे वैलेट की गलती मान रहा है, लेकिन 2 करोड़ का जुर्माना देने से इंकार कर रहा है।

आपको बता दें कि लांबार्गिनी गलार्डो स्पाइर कार कोई साधारण कार नहीं है। ये एक स्पोर्ट कार है जो दुनिया के सबसे बेस्ट सेलिंग मोर्डल के तौर पर जानी जाती है। अब तक दुनिया में इसके 14,022 करोड़ ग्राहक है। इसका नाम फेमस बुल फाइटिंग ब्रीड वी-10 गलार्डो के नाम पर रखा गया है। इसकी कीमत 3 करोड़ से शुरु होती है।

दिल्ली के 5 सितारा होटल में इस 3 करोड़ी हालत कार की हालत ने होटल प्रबंधन की हालत खराब कर दी। होटल प्रबंधन जुर्माने की रकम भरने से पीछे हट गया तो वहीं कार के मालिक ने होटल ली मेरिडीयन और वैलेट अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+