दिल्ली हाईप्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार, करोड़ों बरामद

मालूम हो कि दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के नजदीक एक व्यवसायी से मंगलवार को छह लोगों ने 7.69 करोड़ रुपये लूट लिए थे। लुटेरों ने उस कार को भी हाइजैक कर लिया था जिसमें चार अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि व्यवसायी राजेश कालरा को साल 2000 में सट्टेबाजों से संबंध के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ हैंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग प्रकरण में मामला दर्ज किया गया था। लूट कांड मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को हिरासत में लिया था।
वहीं दिल्ली के लाजपत नगर फ्लाई ओवर पर हुई हाईप्रोफाइल डकैती में एक पेच भी है। दरअसल लुटने वाला शख्स हेंसी क्रोनिए मैच फिक्सिंग मामले में आरोपी रहा है और कितनी रकम लुटी, इस बारे में वह पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा है कि लुटने वाले को खुद पता ना हो कि उसका कितना लुट गया? वो भी तब जब बात करोड़ों की हो? भला इतनी मोटी रकम कोई कैसे भूल सकता है? शायद भूल सकता है, तब जब उसके पास इन पैसों का कोई हिसाब-किताब ही ना हो।












Click it and Unblock the Notifications