'आप' का अटैक, कहा कांग्रेस दोमुंहा सांप, उस पर यकीन करना मुश्किल

kumar vishwas
नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी हरसंभव कोशिश कर रही है। संभानाओं की तलाश हो रही है। कांग्रेस ने बिना किसी शर्ते के समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन अब वो अपनी बातों से पलट लई है। कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आज धमाका करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर हम उनकी पोल खोलना चाहते है। लवली ने आरोप लगाया कि आप ने लोगों से झूठे वादें किए है, इसलिए उन्हें समर्थन देकर हम पोल खोलना चाहते है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के हमला बोलने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार कर दिया। पार्टी नेता कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला किया। कुमार विश्वास ने ट्वीटर के जरिए कांग्रेस पर अटैक करते हुए उन्हें दोमुंहे सांप की संज्ञा दे डाली। उन्होंने अपने ट्वीटर पर दोमुंहे सांप की तस्वीर डालते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया और कहा कि कांग्रेस पर विश्वास करना मुश्किल है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि धोखबाज कांग्रेस का आम आदमी को बिना शर्त समर्थन!

कुमार के साथ-साथ मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने या न बनाने के बारे में आम जनता से राय मांगी है और जल्द ही वह फैसला बता देंगे। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने साफ कर दिया कि उन्होंने आप की पोल खोलने के‌ लिए समर्थन देने की बात कही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+