किरण बेदी का केजरीवाल पर बाण, कहा 'छत से नहीं चलती सरकार'

kiran bedi
नयी दिल्ली। राजनीति में दोस्त कब दुश्मन बन जाए ये कहना मुश्किल होता है। पहले जो लोग एक साथ मिलकर एक मकसद के लिए लड़ाई लड़ रहे है वहीं अब एक-दूसरे की कमियां निकाल रहे है, कटाक्ष कर रहे है। जी हां हम बात कर रहे है अरविंद केजरीवाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी और अन्ना की सहयोगी किरण बेदी की। इन दिनों किरण बेदी अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल की गलतियां निकालने और उनपर तर्ज कसने के लिए सुर्खियों में आ रही है।

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों के साथ सड़क पर जनता का दरबार लगाया तो भारी भीड़ के कारण उन्हें बीच में ही उन्हें दरबार छोड़कर जाना पड़ा। सड़क पर केजरीवाल सरकार के जनता दरबार में मची अफरा-तफरी को लेकर किरण बेदी ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लिया है। किरण बेदी ने ट्वीट किया कि ‘सरकार चलाने के लिए सरकार की तरह पेश आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार छत से नहीं चलाई जाती है।

किरण के ट्वीट के मुताबिक सरकार को प्रशासनिक बदलाव के लिए सड़क पर आना जरूरी नहीं है। दरअसल इन दिनों किरण बेदी भाजपा के नजदीक है। उन्होंने हाल ही में बीजेपी और उसके पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि उनका वोट मोदी के लिए जाएगा। जिसके बाद से माना जा रहा है कि किरम जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती है। किरण बेदी के बाद बीजेपी ने भी अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि आप सरकार सस्ती लोकप्रियता के लिए ये सब कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+