भाजपा ने किरण बेदी को 'मनमोहन सिंह' बनाकर रख दिया: केजरीवाल
नयी दिल्ली। दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पार्टियां अपना पूरा जौर आजमा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। ताजा आरोप आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की सीएम पद की दावेदार किरण बेदी पर लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि किरण बेदी का आज भी वो बेहद सम्मान करते हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसमें काफी निजी और गंदे हमले किए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि किरण बहुत अच्छी महिला है और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे उन पर तरस आता है। उन्होंने कहा कि भाजपा किरण का इस्तेमाल कर रही है उन पर बीजेपी ने 'गैग ऑर्डर' लगा दिया है और उनकी हालत मनमोहन सिंह जैसी कर दी गई है।
जहां केजरीवाल किरण की तुलना मनमोहन सिंह से करते रहे तो वहीं फंड को लेकर उठे सवालों पर सफाई भी पेश करने में पीछे नहीं उठे। केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी जब सरकार में आएगी, तब हम अपने ऊपर लगे हर आरोप की भी जांच कराएंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा चाहे तो वो जांच करवा ले।












Click it and Unblock the Notifications