दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में किडनी बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देश के जाने-माने अपोलो हॉस्पिटल में किडनी बेचने के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामला राजधानी दिल्ली का है। पुलिस ने किडनी बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। किडनी को पांच से छह लाख रुपये में बेचा जाता था। फेसबुक पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खतरा, 3 लाख में बिक रही किडनी

सूत्रों की मानें तो पुलिस के राडार पर अपोलो अस्पताल के कुछ डॉक्टर भी हैं। 4-5 लाख में जरूरतमंद अपनी किडनी बेचते थे इनके पास जिनको ये आगे 20-25 लाख में बेच देते थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने IPC 120 B साजिश रचना, IPC 420 चीटिंग और गैर कानूनी तरीके से जिंदा इंसान के अंग निकालने के ऐक्ट 18,19, 20 का मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications