खिचड़ी के दम पर मोदी तो चॉकलेट खाकर राहुल कर रहे हैं चुनाव प्रचार

नरेंद्र मोदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी काफी कम खाना पसंद करते हैं और अनजानी जगहों पर तो वह बिलकुल नहीं खाते। वो इतनी व्यस्त दिनचर्चा के बीच शाम को खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। उनको आमतौर पर रोजाना हल्का खाना ही पसंद है और उनका खास खानसामा उनके लिए हल्का गुजराती खाना बनाता है। नवरात्रों के मद्देनजर मोदी इन दिनों उपवास पर है, इसलिए वे गर्म पानी के साथ केवल नींबू ही लेते हैं।
पढ़ें-मां सोनिया के लिए ड्राइवर बनें राहुल
राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नाश्ते के दौरान फास्ट फूड में नूडल्स लेना पसंद है लेकिन अकसर वे सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। वहीं चुनावी सफर के दौरान वो डाइट कोला या फिर नींबू पानी लेकर अपने शरीर की पानी की जरूरत को पूरा करते रहते हैं। राहुल गांधी को सबसे ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद है क्योंकि इससे वह दिन भर उर्जावान बने रहते हैं।
पढ़ें-पांच साल में नौ गुनी हो गई सोनिया की संपत्ति
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल अपने घर के बने खाने पर ज्यादा यकीन करते हैं और इसलिए जब भी वे दिल्ली में होते हैं तो उनकी घर से खाना लेकर चलते हैं। चुनावी भाग-दौड़ के बीच वो फल और उनका जूस लेकर अपनी भोजन की आवशयकताओं को पूरा करते रहते हैं। इस दौरान कई बार अपनी पार्टी के सदस्यों के घरों पर भी केजरीवाल भोजन का लुत्फ उठाने से नहीं चूकते।केजरीवाल को मूंग दाल और चने काफी पसंद हैं। वो हमेशा इसे अपने साथ ही रखते हैं। इसके अलावा आसानी से पचने वाले बिस्किुट भी खाकर वे खुद को उर्जावान बनाए रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications