ई रिक्शा पर बैन को लेकर LG से मिले केजरीवाल

इससे पहले आप के तीन विधायकों तथा सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालकों और मालिकों ने उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। ये लोग ई-रिक्शा को अवैध बताने वाले सरकारी आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालकों और मालिकों ने उपराज्यपाल सचिवालय के बाहर जमा होकर नारे लगाए और 24 अप्रैल को सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर ई-रिक्शा को अवैध करार देने वाले आदेश से राहत देने की मांग कर रहे हैं।
ई रक्शा को लेकर पिछले कई महीनों से परिवहन विभाग पाबंदी लगाने की योजना बना रहा था। इस बीच आम आदमी पार्टी भी ई रिक्शा की लड़ाई में कूद पड़े हैं। इतना ही नहीं राजधानी में बिजली पानी को लेकर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ही पूर्वी दिल्ली में नेशनल हाईवे 24 के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications