पहले हाथ और अब मिले गले, सिब्ब्ल ने केजरीवाल को दी 'जादू की झप्पी'

दिल्ली की बदली सियासी फिजा में यह सबसे नया और अनोखा पल रहा जब दो विरोधी इतनी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे के साथ गले मिले। दोनों की मुलाकात दिल्ली की एक मस्जिद में हुई। इस तस्वीर को देखने के बाद पहली बार लगा कि केजरीवाल कांग्रेस के पार्टनर हैं।
कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात दिल्ली की शेखां मस्जिद में मिलाद-उन-नबी मौके पर हुई। दोनों दलों के बीत तीखे सियासी रिश्तों के बीच जब दोनों नेता गले मिले तो इसे देखने के बाद लगा कि कपिल सिब्बल को केजरीवाल ने 'जादू की झप्पी' दी है।
खास बात ये है कि जब अन्ना हजारे के साथ जब केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे तो कपिल सिब्बल पर उन्होंने तीखे हमले किए थे। सिब्बल को जब कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई तो केजरीवाल ने उन पर वोडफोन टैक्स मामले में आरोप भी लगाया था। इन सब के बावजूद दोनों नेताओं ने आज एक-दूसरे का गर्मजोशी का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications