जिस दिन राहुल, मोदी को एक्सपोज़ करेंगे उस दिन वाड्रा जेल में होंगे: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी में इतनी क्षमता नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्सपोज कर सकें।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस राहुल गांधी, पीएम मोदी को एक्सपोज करेंगे उस दिन रॉबर्ट वाड्रा जेल में होंगे।

kejriwal

राहुल पर केजरीवाल ने साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी में इतनी क्षमता नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक्सपोज कर सकें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को डर है कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा के खिला कार्रवाई हो सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी में पीएम मोदी के खिलाफ खुलासे की क्षमता नहीं है। जिस दिन वो ऐसा करेंगे, मोदी जी रॉबर्ट वाड्रा को गिरफ्तार कर लेंगे।

राहुल ने कहा था पीएम के खिलाफ हैं अहम सबूत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बातें राहुल गांधी के उस बयान पर कही हैं जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उनके पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कई अहम सबूत हैं।

राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी के निजी भ्रष्टाचार का पूरा ब्यौरा उनके पास है। राहुल गांधी ने कहा था कि वो इस ब्यौरे को लोकसभा में रखना चाहते थे लेकिन सदन सुचारू रुप से नहीं चला।

दो दिन पहले भी केजरीवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस आपस में फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+