एमसीडी चुनाव में हुई AAP की हार, तो दिल्ली बड़ा आंदोलन देखने के लिए रहे तैयार

MCD इलेक्शन का का मतदान कार्य हो जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने कहा है कि वे किसी भी तरह की सहनशीलता ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर नहीं बरतेंगे।

अगर एमसीडी चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के मुताबिक आए तो दिल्ली को एक बड़े आंदोलन को देखने के लिए तैयार रहना होगा और ये आंदोलन ऐसा होगा जिससे ईट से ईट बजा दी जाएगी। ऐसा हम नहीं कह रहे ये कहना है दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का।

ईवीएम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

ईवीएम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

MCD इलेक्शन का का मतदान कार्य हो जाने के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम को लेकर महत्वपूर्ण बात कही है। उन्होंने कहा है कि वे किसी भी तरह की सहनशीलता ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर नहीं बरतेंगे। उन्होंने ईवीएम में खराबी आने पर कहा कि वे इसके विरुद्ध आंदोलन भी चलाऐंगे। सोमवार को उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

आंदोलन की तैयारी में 'आप'

आंदोलन की तैयारी में 'आप'

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने उद्बोधन के दौरान कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया कि वे लगातार ईवीएम का मसला सामने रख रहे हैं। उनके अनुसार वे सही बात को सामने रख रहे हैं इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि आम आदमी पार्टी के समर्थक द्वारा ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें सीएम केजरीवाल द्वारा कार्यकर्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के मसले पर विस्तार से समझाकर उन्हें आंदोलन के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं।

गोपाल राय ने भी खड़े किए सवाल

गोपाल राय ने भी खड़े किए सवाल

दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय भी ईवीएम टेंपरिंग का मसला उठा चुके है। सीएम केजरीवाल के घर के बाहर संवादाताओं से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा था कि एमसीडी चुनाव में अगर ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है तो आप की जीत पक्की है, अगर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हुई होगी तो ही एग्जिट पोल सही हो सकता है।

जो पंजाब में हुआ दिल्ली में नहीं होने देंगे

जो पंजाब में हुआ दिल्ली में नहीं होने देंगे

सीएम केजरीवाल ने सवाल किया कि पंजाब में वोटिंग हुई उसमें एक प्रत्याशी को वोट मिले वह कम हैं। परिवार के ही 15 वोट थे मगर उन्हें 2 वोट ही मिले। यह कैसे हो सकता है। जीत हार के मायने नहीं है लेकिन जो गड़बड़ी हो रही है हम उसे बता रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कई ऐसे गांव थे जिसमें अकालियों को प्रचार के लिए अंदर नहीं घुसने दिया। गांव वालों ने उन्हें भगा दिया था। मगर इसके बाद भी वहां अकालियों को अधिक वोट मिले जबकि आप को कम वोट मिले हैं। यह किस तरह से हो गया।

'सत्ता का सुख भोगने नहीं आए हैं'

'सत्ता का सुख भोगने नहीं आए हैं'

जो पंजाब में हुई, यूपी में हुई, पुणे, मुम्बई, भिंड, धौलपुर में हुई, हम इस तरह की बेईमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम आंदोलन से आए थे। हम सत्ता का सुख भोगने नहीं आए। उन्होंने संभावना जताई कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी ईवीएम से गडबड़ी की जा सकती है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के जब रिजल्ट आए थे तब भी मायावती, अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+