जंग को रख कर बेखबर, केजरीवाल ने ACB में शामिल किए 5 बिहार के पुलिसकर्मी
नयी दिल्ली। दिल्ली में उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच की अभी जंग खत्म नहीं हुई है उससे पहले केजरीवाल ने एक नई जंग की शुरुआत कर दी है। अफसरों की नियुक्ति को लेकर बढ़े इस विवाद को हवा लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो में बिहार के 5 पुलिस अफसरों की नियुक्ति कर दी है।

दिल्ली सरकार ने एसीबी में बिहार पुलिस के 2 सब इंस्पेक्टर, 3 इंस्पेक्टर शामिल कर लिए गए हैं। मामला इसलिए खास हो जाता है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने ये नियुक्तियां एलजी को बिना जानकारी दिए की है। ऐसे में जंग और केजरीवाल के बीच एक बार फिर से विवाद की स्थिति बढ़ सकती है।
खौफनाक मंजर जब हवा में टकराये दो विमान, देखें Video
आपको बता दें कि केजरीवाल ने मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों का रुख किया था। इसी एसीबी के अधिकार को लेकर केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए थे। वहीं भ्रष्टाचार निरोधक डिपार्टमेंट ने कथित रिश्वत लेने के आरोप में हाल ही में दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से सीएम और एलजी के बीच विवाद बढ़ गया था।












Click it and Unblock the Notifications