कोरोना संकट के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का तांडव एक बार फिर शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों ने कई सख्त कदम उठाए हैं। राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 महामारी का विस्फोट देखने को मिला है जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े फैसले लिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In India: Delhi में कोरोना का कहर, बंद किए गए सभी स्कूल-कॉलेज | वनइंडिया हिंदी
    Kejriwal government Order to close all schools of Delhi due to outbreak of Coronavirus

    स्कूलों को बंद किए जाने की जानकारी खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली वालों को दी है। उन्होंने लिखा, 'कोविड के बढ़ते मामलों के कारण, दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं।' आपको बता दें कि महामारी के प्रभाव को देखते हुए बीते गुरुवार छात्रों के अभिभावकों ने भी सीएम केजरीवाल से अपील की थी कि तत्काल प्रभाव से स्कूलों को बंद किया जाए। दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री दिल्ली, उपराज्यपाल दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री समेत सीबीएसई चेयरपर्सन को पत्र लिखा था।

    एम्स और सर गंगाराम के दर्जनों डॉक्टर संक्रमित
    मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के बाद अब देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एम्स (AIIMS) में कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है। यहां के 35 डॉक्टरों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्राप्त जनकारी के मुताबिक सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी, फिलहाल उन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया है। इससे पहले गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में 37 डॉक्टरों महामारी की चपेट में आ गए थे, कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया प्रयागराज और वाराणसी का दौरा, कोरोना संक्रमण की तैयारियों का लिया जायजा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+