'आप' को एकजुट करने में जुटे केजरीवाल, यादव का इस्तीफा नामंजूर

पार्टी में बढ़ती फूट को देखते हुए केजरीवाल ने माना कि अब 'मतभेदों' को सुलझाने की जरुरत हैं। पार्टी के अंदरुनी कलंह से परेशान केजरीवाल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन पार्टी ने नवीन जयहिंद और योगेंद्र यादव का इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
गौरतलब है कि यादव ने माना कि पार्टी में 'व्यक्ति पूजा बढ़ने' पर खेद जताते हुए पत्र लिखा था। जिसके बाद मनीष सिसौदिया ने योगेन्द्र यादव के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिखा और पार्टी के अंदरुनी कलंह सबके सामने आ गई।
पार्टी ने पिछले महीने 'दोस्तो की पार्टी' कहकर इस्तीफा देने वाली शाजिया इल्मी का इस्तीफा भी मंजूर नहीं किया है। केजरीवाल अब अपने पुराने सहयोगियों को संगठित करने की कोशिश करने में जुट गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सभी चीजें बेहतर तरीके से चल रही हैं और समाधान कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications