दिल्ली को खतरनाक प्रदूषण से बचाने के लिए मंत्री कपिल मिश्रा ने मांगे सुझाव
मंत्री कपिल मिश्रा ने Change.org के माध्यम से दो जरूरी सुझाव मांगे हैं जिसपर काम कर दिल्ली को प्रदूषण की समस्या से बचाया जा सके।
नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली बेहाल है। दिल्ली सरकार ने इसे हेल्थ इमरजेंसी तक करार दिया है। बैठकों का दौर जारी है और इससे निजात पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने वनइंडिया को ई-मेल कर प्रदूषण से निपटने के लिए सुझाव मांगे हैं।

मंत्री कपिल मिश्रा ने Change.org के माध्यम से दो जरूरी सुझाव मांगे हैं जिसपर काम कर दिल्ली को प्रदूषण की समस्या से बचाया जा सके। कपिल मिश्रा ने ई-मेल में लिखा है कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के साथ मिलकर वो इन सुझावों पर फौरन एक्शन लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण पर लगाम के लिए एक प्लान बनाया है जिसके तहत कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
ये है केजरीवाल का प्लान
- राजधानी में सोमवार से तीन दिन तक के लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे।
- दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।
- अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। साथ ही डिमॉलिशन (ढहाने) पर भी रोक लगा दी गई है।
- अगले 10 दिनों तक दिल्ली में जेनरेटर का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है, हालांकि हॉस्पिटल्स और इमर्जेंसी जगहों पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
- जरूरत पड़ी तो एक बार फिर से दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्म्युला लागू कर दिया जाएगा।
- लोगों से अपील- जितना संभव हो, घर से ही काम करने की कोशिश करें।
- पत्तों को जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। एक मोबाइल ऐप्लिकेशन तैयार की जा रही है जिसके जरिए अधिकारियों को सूचना दी जा सकती है कि फलां इलाके में पत्तों को जलाया जा रहा है।
- बदरपुर प्लांट को अगले 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
- वैक्यूम क्लीनिंग दस तारीख से शुरू होगी और पीडब्लूडी की हर 100 फुट चौड़ी सड़क को हफ्ते में एक बार वैक्यूम क्लीन किया जाएगा।
- सीएम ने कहा कि कैबिनेट ने आर्टिफिशल रेन (कृत्रिम वर्षा) के विकल्प पर भी बात की है और इस पर अब केंद्र की ओर से सहयोग चाहिए होगा।
More From
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications