जाट आरक्षण: हरियाणा में आग, सूख गया दिल्ली का पानी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जाट आरक्षण आंदोलन और भी ज्यादा हिंसक और बेकाबू होता जा रहा है। आंदोलन की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है और यहां वाटर इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। पानी के संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी स्कूले बंद करा दी हैं और सोमवार को होने वाली परीक्षाओं को भी टाल दिया गया है। दरअसल हुआ यह है कि जाट आरक्षण समर्थकों द्वारा मुनक नहर से दिल्ली की पानी सप्लाई रोक दी गई है। जाट आंदोलन तेज, इंटरनेट बंद, अब ट्रेनें होंगी कैंसल
जाट आरक्षण आंदोलन
दिल्ली जलबोर्ड के चेयरमैन कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में सिर्फ दो वाटर प्लांट ही काम कर रहे हैं। सात वाटर प्लांट बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह के बाद अब किसी भी इलाके में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई संभव नहीं है। अब बचे हुए पानी को टैंकर के माध्यम से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पहुंचाया जाएगा। साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर सहित सभी पॉश और वीआईपी इलाकों में भी पानी की कटौती की जाएगी।
कपिल मिश्रा ने बताया कि रविवार से राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री निवास और सेना के कुछ महत्वपूर्ण इलाकों के साथ अस्पतालों और फायर ब्रिगेड के अलावा सभी वीआईपी के घरों में पानी सप्लाई में कटौती की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन्हीं बचे पानी को दिल्ली के अन्य इलाकों में टैंकर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि पानी को किफायत के साथ इस्तेमाल करें।












Click it and Unblock the Notifications