जहांगीरपुरी केस: चश्‍मदीद ने कहा- मैं राजकुमार को जानता था, मैंने आतंकवादियों को उससे मिलते देखा था

जहांगीरपुरी में चश्‍मदीद ने दावा किया कि मैं आतंकियों द्वारा मारे गए राजकुमार को जानता था, और आतंकवादियों को उससे मिलते हुए देखा था।

delhi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 जनवरी को दिल्‍ली के जहांगीरपुरी से दो संदिग्ध आतंकवादियों नौशाद और जगजीत को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में पुलिस ने हथगोले और पिस्‍तौल, कारतूस समेत बॉडी के पार्ट्स बरामद किए थे। इन दो आतंकियों पर आरोप है कि इन्‍होंने दिसंबर में राजकुमार नाम के शख्‍स की हत्‍या कर दी थी। वहीं अब इस हत्‍या के चश्‍मदीद ने मारे गए राजकुमार को लेकर बड़ा दावा किया है

जहांगीरपुरी में 2 आतंकवादी गिरफ्तारी मामले में एक चश्मदीद ने पुलिस को बयान दिया कि वो राजकुमार जिसे आतंकवादियों ने मार दिया था उसको मैं पिछले 7-8 महीनों से जानता था। मैंने आतंकवादी नौशाद और जगजीत को उससे मिलते हुए देखा। मैंने उन्हें केवल दो बार देखा था। बाद में पुलिस ने मुझे राजकुमार की हत्या के बारे में बताया।

Recommended Video

    Wrestler Protest: National Championship का कई खिलाड़ियों ने किया बायकॉट|Brij Bhushan |वनइंडिया हिंदी

    दिल्‍ली पुलिस ने इन दो संदिग्‍ध आतंकवादियो से पूछताछ के बाद छापेमारी की थी और 2 मिलिट्री-ग्रेड हथगोले, 3 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। कथित तौर पर इन दोनों ने दिसंबर 2022 में केवल अपने संचालकों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक व्यक्ति को मार डाला।प

    पुलिस को छापेमारी जो बॉडी के पार्ट मिले थे उस मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो दो कथित आतंकवादियों जगजीत और नौशाद के साथ गया था, और वापस नहीं आया। उसके दोस्‍त ने ये जानकारी दी। राजकुमार के दोस्‍त ने कहा जब से हमने साथ काम किया है, मैं उन्हें सात से आठ महीने से जानता हूं। मैंने पुलिस को सब कुछ बता दिया।

    पीड़िता के दोस्त के मुताबिक पुलिस ने मुझे हत्या की जानकारी दी थी। बाद में जब मैंने उन्हें बताया कि दो आदमी राजकुमार से मिलने आए हैं तो उन्होंने मुझे पहचानने के लिए बुलाया। मैंने उन दो आदमियों की पहचान की जो उस दिन राजकुमार के साथ देखे गए थे। वो एक दूसरे को कब से जानते थे इसका "मुझे नहीं पता कि वे एक-दूसरे को कब से जानते हैं। मैंने उन्हें अभी दो बार देखा है।

    उसने पुलिस को बताया कि जब मैंने पहली बार राजकुमार को उन लोगों के साथ देखा तो मैंने उनसे पूछ कि वो कौन है तो उसने बताया था कि वो मेरे दोस्‍त हैं और कुछ नहीं। क्योंकि दोनों संदिग्धों ने राजकुमार से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं देने को कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+