IPS NAVJOT SIMI का जन्मदिन, IAS Tushar Singla ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे लव', जानिए पूरी प्रेम कहानी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर। बिहार पुलिस की सबसे काबिल आईपीएस, सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं महिला पुलिस अधिकारी और अपने लुक्स से एक्ट्रेस को टक्कर देने वालीं डॉ. नवजोत सिमी का जन्मदिन है। ये आज 21 दिसम्बर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं।

सक्सेस व लव स्टोरी है काफी रोचक

सक्सेस व लव स्टोरी है काफी रोचक

मूलरूप से पंजाब की रहने वालीं IPS नवजोत सिमी का UPSC परीक्षा पास करने का सफर और फिर लव मैरिज तक की पूरी कहानी काफी रोचक है। डॉक्टर से आईपीएस बनने वालीं नवजोत सिमी की पुलिसिंग का सबसे जुदा है।

​हैप्पी बर्थडे आईपीएस नवजोत सिमी

पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला ने रात 12 बजे बाद अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट करते लिखा- ' Happy birthday, love.. ❤️🥰🔥 ...21/12/21... 🎉🎂। इस पोस्ट के बाद तो डॉ. नवजोत सिमी को जन्मदिन की खूब बधाइयां मिल रही है।

नवजोत सिमी के पति हैं आईएएस तुषार सिंगला

नवजोत सिमी के पति हैं आईएएस तुषार सिंगला

आईएएस तुषार सिंगला आईपीएस नवजोत सिमी के पति हैं। दोनों ने साल 2020 को वैलेंटाइन डे के दिन शादी रचा ली थी। तब नवजोत सिमी बिहार की राजधानी पटना में एएसपी और तुषार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के पद पर तैनात थे।

 दो साल से कर रहे थे डेट

दो साल से कर रहे थे डेट

ब्‍यूटी विद ब्रेन के नाम से भी फेमस बिहार की आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी और आईएएस तुषार सिंगला दोनों ही मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों की साल 2018 में मुलाकात हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। दो साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

 वेलेंटाइन डे पर की शादी

वेलेंटाइन डे पर की शादी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के चलते दोनों शादी के लिए समय निकल पा रहे थे। इसलिए साल 2020 के वेलेंटाइन डे पर नवजोत सिमी बिहार से हावड़ा पहुंची। वहां हावड़ा के एसडीओ तुषार सिंगला के कार्यालय में ही दोनों ने सादगी से शादी कर ली।

 आईपीएस नवजोत सिमी की जीवनी

आईपीएस नवजोत सिमी की जीवनी

बता दें कि आईपीएस नवजोत सिमी का जन्म 21 दिसम्बर 1987 को पंजाब के गुरुदासपुर में हुआ था। सिमी ने लुधियाना के बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज अस्‍पताल और अनुसंधान संस्‍थान से इन्‍होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

नवजोत सिमी को मिली 753वीं रैंक

नवजोत सिमी को मिली 753वीं रैंक

वर्ष 2016 में इन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जबकि सिमी का ख्वाब आईपीएस बनना था। इसके बाद सिमी यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची, मगर सफलता दूसरे प्रयास में मिली। 735वीं रैंक हासिल करते हुए सिमी 2018 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस बन गईं।

 आईपीएस नवजोत सिमी की वर्तमान पोस्टिंग

आईपीएस नवजोत सिमी की वर्तमान पोस्टिंग

ब्‍यूटी विद ब्रेन के नाम से फेमस डॉ. नवजोत सिमी बिहार में कई जगहों पर सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में बिहार के डेहरी अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले पटना में एएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

आईएएस तुषार सिंगला की जीवनी

आईएएस तुषार सिंगला की जीवनी

तुषार सिंगला साल 2015 बैच के पश्चिम बंगला कैडर के अधिकारी हैं। सिंगला अपने दूसरे प्रयास में 86वीं रैंक पाकर आईएएस बने थे। इन्होंने दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है। तुषार सिंगला की पश्चिम बंगाल में हावड़ा, उलुबेरिया में पोस्टिंग पा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+