बड़े शहरों में आतंकी हमले की फिराक में इंडियन मुजाहिद्दीन: IB

terrorist
नयी दिल्ली। त्यौहारों का मौसम शुरु होते ही आतंकवादी घटनाओं की संभावनाएं भी बढ़ गई है। बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक जगहों पर आम दिनों के मुकाबले त्यौहारों में लोगों की भीड़ ज्यादा होता है ऐसे में आतंकवादियों ने लिए अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देना और आसान हो जाता है। खूफिया एजेंसी आईबी ने आतंकी हमले के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। इस खुफिया अलर्ट में गृहमंत्रायल ने कहा है कि इंडियन मुजाहिद्दीन भारत में त्यौहारों के मौके पर आतंकी हमले करने की योजना बना रहा है।

आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन की योजना भारत के कई शहरों में आतंकी हमले करने की है। रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी दशहरा और दीवाली के मौके पर आतंकी हमले करने की योजना बना रहे है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक सूरज, हरिद्वार, अहमदाबाद, दिल्ली समेत कई शहर निशाने पर है। खुफिया एजेंसियों की इस जानकारी के बाद इन शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

त्यौहारों को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से अलर्ट रहने को कहा है । सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा कडी की जाए। गृह मंत्रालय ने राज्यों से यह भी कहा है कि त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सदभाव सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किये जाए। धर्म के नाम पर लोगों को भडकाने की कोशिश करने वालों से कडाई से निपटा जाए। सभी राज्यों और संघशासित क्षेत्रों को भेजी एडवाइजरी में केन्द्र सरकार ने कहा कि आतंकवादी इस महीने से शुरू हो रहे त्यौहारी सीजन के दौरान हमला करने की कोशिश कर सकते हैं । ऐसे किसी भी प्रयास को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाये जाने चाहिए। सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+