Divya Tanwar : बिन बाप की वो IPS बेटी जो 2022 में सबसे ज्‍यादा सर्च की गईं, मां ने मजदूरी करके पढ़ाया

हरियाणा के गांव निम्‍बी की दिव्‍या तंवर गरीबी को मात देखकर बिना कोचिंग के पहले प्रयास में आईपीएस अधिकारी बनी हैं। इन्‍होंने यूपीएससी 2021 में 438वीं रैंक हासिल की।

देश की यंगेस्‍ट महिला आईपीएस दिव्‍या तंवर Google Search 2022 में सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली अफसर बन गई हैं।

IPS Divya Tanwar के अलावा काम्‍या मिश्रा, अमित लोढा, प्रताप रेड्डी व लक्ष्‍य पांडे आदि ने आईपीएस अधिकारियों ने भी गूगल सर्च ट्रेंड में टॉप में जगह बनाई है। वहीं, इस मामले में आईएएस अधिकारियों की बात करें तो टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे ने बाजी मारी है। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने इसी साल 21 अप्रैल को शादी की थी।

 IPS Divya Tanwar

आईपीएस दिव्‍या तंवर की सक्‍सेस स्‍टोरी

आईपीएस दिव्‍या तंवर की सक्‍सेस स्‍टोरी उन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो घर की आर्थिक हालात को अपनी सफलता की राह में रोड़ा मानकर हार मान लेते हैं और मेहनत करना छोड़ देते हैं। दिव्‍या तंवर के बुलंद हौसलों का अंदाजा इससे सहज लगा लिजिए कि इसने पढ़ाई के दौरान पिता को खो दिया। परिवार में इनकम का कोई और जरिया नहीं था। फिर स्‍कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके पहले ही प्रयास में यूपीएएसी की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 438वीं रैंक पाकर आईपीएस बन गई। वो भी बिना किसी कोचिंग के। यूपीएससी की तैयारी घर पर रहकर ही की।

 IPS Divya Tanwar

साल 2011 में आईपीएस दिव्‍या तंवर के पिता का निधन

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में दिव्‍या तंवर की फ्रेंड करुणा शर्मा कहती हैं कि वे हरियाणा के भिवानी की रहने वाली हैं। दिव्‍या के साथ स्‍कूल-कॉलेज व यूपीएससी की तैयारी के समय काफी वक्‍त बिताया है। दिव्‍या की जिंदगी के सारे उतार चढ़ाव देखे हैं। साल 2011 में बीमारी की वजह से दिव्‍या के पिता की मौत हो गई थी। उसकी मां बबीता ने गांव में सिलाई व अन्‍य मजदूरी करके उसे पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया। आज हम सबको गर्व है कि दिव्‍या तंवर आईपीएस बनकर देश की सेवा करेंगी।

 IPS Divya Tanwar

दिव्‍या तंवर की मां व भाई-बहन

करुणा शर्मा कहती हैं कि दिव्‍या तंवर का जन्‍म 9 मार्च 2000 को हुआ। महज 21 साल की उम्र में यूपीएएसी 2021 पास करके आईपीएस बनी हैं। इसी महीने के अंत तक दिव्‍या तंवर आईपीएस की ट्रेनिंग पर चली जाएंगी। फिलहाल दिल्‍ली में हैं। दिव्‍या तंवर हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव निम्‍बी की रहने वाली है। पिता का नाम भरत सिंह व मां का नाम बबीता कंवर है। दिव्‍या की छोटी बहन तनीषा तंवर व भाई साहिल तंवर है।

IAS टीना डाबी के पति प्रदीप गवांडे के नाम रहा 2022 का यह रिकॉर्ड

आईपीएस दिव्‍या तंवर की शिक्षा

बता दें कि आईपीएस अधिकारी दिव्‍या तंवर ने नवोदय विद्यालय महेंद्रगढ़ से पढ़ाई की। दिव्‍या की मां बबीता कम पढ़ी लिखी हैं, मगर बेटी दिव्‍या के स्‍कूल कॉलेज की ओर बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। दिव्‍या ने बीएससी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। दिव्‍या ने अपने घर पर एक छोटे से कमरे में रहकर रोजाना दस घंटे तक पढ़ाई करके यूपीएससी की तैयारी की।

Divya Tanwar youngest IPS officer of india

आईपीएस दिव्‍या तंवर का इंटरव्‍यू

एक इंटरव्‍यू में आईपीएस दिव्‍या तंवर कहती हैं कि मेहनत का कोई विकल्‍प नहीं। लक्ष्‍य बनाओ और जुट जाओ। जितनी मेहनत कर सको कर लो। हार मत मानो। किस्‍मत से ज्‍यादा मेहनत पर भरोसा रखा। सफलता मिलना तय है। एक छोटे से कमरे में रहकर परिवार के सहयोग से यूपीएससी तैयारी की। कोचिंग नहीं की। परिवार व रिश्‍तेदारी में तो बहुत सारे लोगों को पता भी नहीं था कि दिव्‍या यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

Divya Tanwar youngest IPS officer of india

आईपीएस दिव्‍या तंवर की जीवनी

नाम- दिव्‍या तंवर
जन्‍म-9 मार्च 2000
रैंक- यूपीएसी 2021 में 438
प्रयास-पहला
कैडर-आईपीएस
जाति- राजपूत
गांव-निम्‍बी, महेंद्रगढ़, हरियाणा
पिता- भरत सिंह
माता-बबीता
भाई- साहिल
बहन-तनीषा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+