भारत के अंदर पहला मैडम तुसाद सेंटर दिल्ली में खुलेगा, जून में होगा शुभारंभ
दुनिया भर में मशहूर वैक्स अट्रैक्शन सेंटर के रूप में प्रसिद्ध मैडम तुसाद सेंटर अब भारत में भी खुलने जा रहा है। मैडम तुसाद सेंटर की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में जून से होगी।
नई दिल्ली। दुनिया भर में मशहूर वैक्स अट्रैक्शन सेंटर के रूप में प्रसिद्ध मैडम तुसाद सेंटर अब भारत में भी खुलने जा रहा है। मैडम तुसाद सेंटर की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में जून से होगी। इस मैडम तुसाद सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और अमेरिकन पॉप स्टार लेडी गागा समेत अन्य सितारों की वैक्स की प्रतिमा होगी। यह मैडम तुसाद सेंटर दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में रीगल सिनेमा के ऊपर वाले हिस्से में बनेगा। इस बात की जानकारी मर्लिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुख्य प्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कही।













Click it and Unblock the Notifications