दिल्ली में बेमौसम बारिश के चलते नेताओं की आंखें में पानी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली में देर रात से हो रही बारिश के कारण जहां तापमान बहुत कम हो गया है। इस कारण तमाम नेताओं की आंखों में पानी आ गया, क्योंकि उनकी मेहनत पर पानी जो फिरता दिखाई दे रहा है। जी हां दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़े रहे नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं के आज के कार्यक्रम पर भी पानी फेंक दिया है। नेता और कार्यकर्ता घरों के भीतर ही दुबके हुए हैं। ये जनसंपर्क नहीं कर पा रहे बारिश के कारण।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी में बारिश होती रहेगी। हां, बीच-बीच में कभी थम भी सकती है। पर लगता है कि आज नेता कोई जमकर कैंपेन नहीं कर पाएँगे।
कार्यक्रम स्थगित
शाहदरा सीट से भाजपा-अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह शंटी आज शाहदरा और मुकेश नगर में लोगों से सुबह मिलने वाले थे। पर बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। कहने लगे मायूस अंदाज में की कि इस मौसम में कैसे प्रचार करेंगे।
बैठे हैं दफ्तर में
उधर, विश्वास नगर सीट से कांग्रेस के उम्मीद नसीब सिंह भी अपने शंकर विहार स्थित चुनावी दफ्तर में ही बैठे रहे। उनका भी आज सुबह प्रीत विहार, आईपी एक्सटेंशन,हसनपुर वगैरह में जाने का कार्यक्रम था।
फोन से जनसंपर्क
उधर,लक्ष्मी नगर से कांग्रेस के नेता राधे श्याम गुप्ता ने बताया कि वे अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के पक्ष में सुबह से फोन और एसएमएस के जरिए संपर्क कर रहे हैं। क्योंकि दूसरा तो कोई रास्ता बचा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications