एयरपोर्ट के अंदर पहुंचा बंदर, मच गया बवंडर

indira gandhi airport
नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट अपने आधुनिकता के लिए विश्वप्रसिद्ध है। लेकिन इस एयरपोर्ट की सुंदरता और सुरक्षा में एक बंदर ने धमाचौकड़ी मचा दी है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1डी पर एक बंदर ने ऐसा उधम मचा दिया। बंदर ने सुरक्षा कर्मचारियों को खूब घुमाया।

बंदर के एयरपोर्ट के अंदर आने का पता लगते ही सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गईं। बंदर ने उसे पकड़ने पहुंची टीम को भी जमकर छकाया। वह कभी सिक्यॉरिटी होल्ड एरिया में घुस जाता तो कभी टर्मिनल की छत पर चढ़ जाता। काफी देर बाद उसे पकड़ने में कामयाबी मिली। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एक बंदर गलती से टर्मिनल-1डी में घुस आया। टर्मिनल के अंदर घुसते हुए उसे न तो सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने देखा और ना ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों ने उसे देखा गया। कमाल की बात तो यह है कि वह टर्मिनल के अंदर उस पॉइंट से भी आगे जा घुसा जहां पैसेंजरों की एसएचए में जाने से पहले प्रॉपर सर्चिंग-फ्रिस्किंग की जाती है।

गौर करने वाली बात ये है कि इस पॉइंट से आगे जांच कराए बिना कोई भी शख्स अंदर नहीं जा सकता, लेकिन यह बंदर इस सिक्यॉरिटी चेक पॉइंट से भी आगे जा पहुंचा। बंदर को वहां दुकानों में घूमते देखा गया। बंदर को देखते ही वहां मौजूद पैसेंजर भी डर गए। हालांकि बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पैसेंजर चिल्लाने लगे।

सुरक्षा एजेंसियों को डर था कि कहीं बंदर एयर साइड में न चला जाए, जहां फ्लाइट मूवमेंट होता है। अगर बंदर वहां चला गया तो बड़ी परेशानी हो सकती है। सुरक्षा टीम को भी बंदर ने खूब दौड़ाया-छकाया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान एयरपोर्ट के कुछ हिस्से में थोड़ी देर के लिए आवाजाही बंद करा दी गई ताकि बंदर किसी को नुकसान न पहुंचा सके। काफी देर की भाग-दौड़ के बाद आखिरकार बंदर को पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+