आप नेता की दलील, मोदी-राहुल के बीच मुकाबला, देश के लिए दुर्भाग्य

yogendra yadav
नयी दिल्ली। दिल्ली फतह करने के बाद आम आदमी पार्टी का लक्ष्य 2014 की ओर बढ़ गया है। दिल्ली में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रही है। पार्टी में चाणक्य की भूमिका निभाने वाले योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव पर अपनी राय रखते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अगर नरेंद्र मोदी और राहुल के बीच मुकाबला होता है तो यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात होगी।

योगेंद्र यादव ने हिंदू अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर मुकाबला मोदी और राहुल के बीच होता है और देश की जनता को दोनों में से किसी एक को चुनना होगा तो यह देश के लिए अफसोस वाली स्थिति होगी। योगेंद्र यादव ने विधानसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को एक फैक्टर करार दिया और कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी को जीतना ही था और राजस्‍थान में कांग्रेस को हारना ही था। तकनीकी रूप से समझे तो छत्तीसगढ़ के परिणाम जरूर उनके पक्ष में जाते हैं। लेकिन दिल्ली में वो फैक्टर भी नहीं थे।

मोदी के बाद राहुल पर निशाना साधते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि वो जो बोलते हैं वह समयानुसार नहीं होता है। साथ ही उनमें मोदी से मुकाबला करने का कौशल भी मौजूद नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+