IAS Athar Aamir शादी के बाद Mehreen Qazi के साथ हनीमून पर निकले, यूजर ने पूछा- कब दे रहे Good News?

IAS Athar Aamir with wife Mehreen Qazi : सुर्खियों में रहने वाले आईएएस अधिकारी अतहर आमिर खान डॉक्‍टर महरीन काजी के साथ दूसरी शादी कर चुके हैं। इन दिनों अतहर खान व महरीन हनीमून पर हैं। दोनों एक रोमांटिक जगह पर नजर आए हैं, जिसकी तस्‍वीर इन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। आईएएस अतहर आमिर ने तो उस फोटो को इंस्‍टाग्राम पर अपनी डीपी भी बनाया है।

एक अक्‍टूबर को हुई आईएएस अतहर आमिर खान की दूसरी शादी

एक अक्‍टूबर को हुई आईएएस अतहर आमिर खान की दूसरी शादी

यूपीएससी 2015 के सेकंड टॉपर रहे अतहर आमिर खान ने एक अक्‍टूबर 2022 को जम्‍मू कश्‍मीर में डॉ महरीन काजी के साथ निकाह किया है। दोनों ही अपनी शादी की कई तस्‍वीरें शेयर कर चुके हैं, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। अब शादी के बाद से दोनों ने 13 घंटे पहले एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर उनके हनीमून की तस्‍वीर बता रहे हैं। फोटो को एक लाख से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया है। 524 ने कमेंट किए हैं।

 अतहर महरीन की जोड़ी की सलामती की दुआ

अतहर महरीन की जोड़ी की सलामती की दुआ

सोशल मीडिया पर यूजर्स आईएएस अतहर आमिर खान व डॉ महरीन काजी को नव दाम्पत जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी सलामत रहने की दुआएं भी कर रहे हैं। यहीं नहीं बल्कि महरीन काजी की इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर तो गुलाफशान मोख्तारी नाम से यूजर ने ये भी लिख दिया कि 'आप लोग गुड न्‍यूज कब दे रहे हो?'

 नदी किनारे नजर आए अतहर व महरीन

नदी किनारे नजर आए अतहर व महरीन

बता दें कि अतहर व महरीन अपनी 'हनीमून' वाली फोटो में कुदरत के करीब दिख रहे हैं। दोनों पत्‍थरों पर खड़े हैं। पास में नदी बह रही है। जगह कौनसी है यह तो पता नहीं, मगर आईएएस अतहर आमिर खान व डॉ महरीन काजी दोनों ही जम्‍मू कश्‍मीर के रहने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि संभवतया यह जगह भी कहीं जम्‍मू कश्‍मीर में ही हो।

 अतहर व टीना का साल 2021 में तलाक

अतहर व टीना का साल 2021 में तलाक

उल्‍लेखनीय है कि अतहर आमिर खान को अपने ही बैच यूपीएससी 2015 टॉपर आईएएस टीना डाबी से प्‍यार हो गया था। अतहर व टीना ने 20 मार्च 2018 में कोर्ट मैरिज की। फिर 7 अप्रैल 2018 को हिंदू मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। दोनों का रिश्‍ता लंबा नहीं चल सका। साल 2020 में दोनों ने जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। साल 2021 में अतहर आमिर खान व टीना डाबी का तलाक हो गया। दोनों राजस्‍थान कैडर के आईएएस थे, मगर तलाक के बाद राजस्‍थान कैडर छोड़ जम्‍मू कश्‍मीर चले गए।

 पहली पत्‍नी टीना डाबी जैसलमेर कलेक्‍टर

पहली पत्‍नी टीना डाबी जैसलमेर कलेक्‍टर

आईएएस अतहर आमिर खान वर्तमान में श्रीनगर नगर निगम में आयुक्‍त पद पर सेवाएं दे रहे हैं जबकि टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्‍टर हैं। तलाक के बाद टीना डाबी की जिंदगी में राजस्‍थान कैडर के आईएएस प्रदीप गवांडे आए। टीना और प्रदीप ने जयपुर में 20 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। प्रदीप गवांडे की पहली और टीना डाबी की दूसरी शादी थी। इधर, टीना से तलाक के बाद अतहर आमिर खान डॉ महरीन काजी के करीब आए और दोनों ने एक अक्‍टूबर 2022 को निकाह कर लिया।

महरीन काजी की तीन शर्तें

महरीन काजी की तीन शर्तें

आईएएस अतहर आमिर खान व महरीन काजी की सगाई के वक्‍त एक रोचक वाक्‍या आया था। उस दौरान अतहर आमिर खान की सालियों ने उनसे एक कॉन्‍ट्रेक्‍ट नोट साइन करवाया था, जिसमें महरीन काजी की तरफ से तीन शर्तें रखी गई थीं। पहली शर्त यह थी कि अतहर खान पत्‍नी महरीन काजी को साल में दो तीन बार घुमाने ले जाएंगे। दूसरी शर्त यह कि महरीन काजी जब चाहे जहां जो खरीदकर देना होगा। आखिरी शर्त यह थी कि अतहर को मानन होगा कि महरीन हर बार सही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+