नशेड़ी पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी पर चाकू से किए 40 से ज्यादा वार

नई दिल्‍ली। नशेड़ी पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्‍नी की चाकू से गोंद कर हत्‍या कर डाली। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक नशेड़ी पति ने पत्‍नी को मारने के लिए कई बार चाकू से वार किए।

Murder

पश्चिमी दिल्‍ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से आस पास के लोगों में रोष है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी का एक अस्‍पताल में इलाज भी चल रहा है। मारी गई महिला की पहचान सुमन और आरोपी पति का नाम प्रेम सिंह है।

पत्‍नी पर करता था शक

पुलिस को अपनी जांच में पता चला है कि आरोपी प्रेम सिंह अपनी पत्‍नी और दो बेटों के साथ विकास बिहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। परिवार का गुजारा करने के लिए प्रेम ई रिक्‍शा चलाया करता था। प्रेम शकी स्‍वभाव का था और आए दिन अपनी पत्‍नी से झगड़ा किया करता था।

जानकारी के मुताबिक प्रेम सिंह अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ विकास विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। प्रेम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। प्रेम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था।

पत्‍नी को मारने से पहले बच्‍चों को भाई के घर पर छोड़ आया

पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार को प्रेम अपने दोनों बच्चों को अपने भाई के घर उत्तम नगर लेकर चला गया। इसके बाद वह घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ने लगा। इस दौरान मारपीट होने लगी। गुस्से में उसने चाकू से पत्नी पर वार शुरू कर दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रेम ने करीब 40 बार से अधिक बार चाकू से सुमन के शरीर पर वार किया। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। इस बीच आसपास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन जब प्रेम ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे तोड़ दिया।

घर के अंदर का नजारा बेहद डरावना था। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी प्रेम सिंह ने शराब पी रखी थी।

बच्चों ने पु​लिस को क्या बताया

बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा अक्सर मम्मी पर शक करते थे। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता भी होता था। मकान मालिक भी आरोपी प्रेम की इस हरकत से परेशान थे और उसे मकान जल्द से जल्द खाली करने को भी कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+